सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman created ruckus while lying on road in front of Budaun District Hospital

आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया: अस्पताल के बाहर सड़क पर लेट गई, सभी ने बहुत समझाया पर एक न सुनी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला शनिवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंची। यहां इमरजेंसी ट्यूटी पर तैनात से महिला ने मेडिकल परीक्षण करने को कहा पर डॉक्टर ने इनकार कर दिया।

woman created ruckus while lying on road in front of Budaun District Hospital
Budaun District Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिला अस्पताल के सामने सड़क पर लेटकर शनिवार दोपहर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। इसे देखने वालों का मजमा लगा तो सड़क पर जाम लग गया। दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल हुई महिला दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने की मांग कर रही थी। वह इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर भी आरोप लगा रही थी। महिला करीब एक घंटे तक हंगामा करती रही। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको वहां से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

Trending Videos


सिविल लाइंस थाने के गांव नौशेरा में दस अगस्त को दो पक्षों में मारपीट के दौरान कुंती नाम की महिला घायल हो गई थी। महिला की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने महिला के लिए मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेज दिया था। मेडिकल परीक्षण होने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शनिवार दोपहर महिला फिर से जिला अस्पताल पहुंची। यहां इमरजेंसी ट्यूटी पर डॉ. गजेंद्र वर्मा तैनात थे। महिला ने डॉक्टर से दोबारा से मेडिकल परीक्षण करने को कहा पर डॉक्टर ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा मेडिकल परीक्षण करने से डॉक्टर के इनकार के बाद महिला ने पहले तो इमरजेंसी में ही हंगामा किया। इसके बाद महिला जिला अस्पताल से बाहर आई और हंगामा करते हुए जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर लेट गई। जिला अस्पताल के सामने का यह मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग है। वाहनों का इस मार्ग पर काफी दबाव रहता है। महिला के सड़क पर लेटने के कारण यहां कुछ ही देर में जाम लग गया। सड़क पर दोनों ओर वाहन एकत्र हो गए। महिला ने इमरजेंसी स्टाफ और डॉक्टर पर दूसरे पक्ष से साठगांठ का आरोप भी लगाया। बाद में पहुंची पुलिस ने महिला को वहां से हटाया। तब यातायात सामान्य हो सका।


 

एक महिला शनिवार दोपहर इमरजेंसी पहुंची थी। उसने इमरजेंसी में भी हंगामा किया था। इसके बाद अस्पताल के गेट के बाहर मुख्य सड़क पर लेट गई। महिला को अगर कोई शिकायत थी तो उसको मेरे पास आना चाहिए था। अस्पताल के बाहर सड़क पर कौन क्या कर रहा है, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। - डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed