फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A procession of Maharaja Agrasen, featuring 18 princes, was taken out and welcomed at various points along the route.

Bulandshahar News: 18 राजकुमारों के साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A procession of Maharaja Agrasen, featuring 18 princes, was taken out and welcomed at various points along the route.
डिबाई में निकाली गई महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा। संवाद
डिबाई। नगर में शुक्रवार देर शाम महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महाराजा अग्रसेन के स्वरूप के साथ कुलदेवी महालक्ष्मी और रथों पर सवार 18 राजकुमार आकर्षण का केंद्र रहे। बैंड की धुनों पर गूंजते धार्मिक भजनों के बीच शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ कृषि अनाज मंडी से हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेविका रजनी सिंह ने महाराजा अग्रसेन के स्वरूप की आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष नरेश सिंघल, दीपक अग्रवाल और महिला अध्यक्ष अंबिका गर्ग ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और रथों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रास्ते में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया। देर रात शोभायात्रा का समापन हुआ। इससे पूर्व सुबह अग्रवाल सदन में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्वान आचार्य ने विधि-विधान से हवन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें समाज के लोगों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरुण सिंघल, सुभाष चंद्र एडवोकेट, भुवनेश अग्रवाल, प्रवीन जिंदल, तरुण अग्रवाल, गगन मित्तल, डॉ. जया बंसल, रोबिन अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

जहांगीरपुर। कस्बे में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शुुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां, डीजे और बैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों लोगों ने भाग लेकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएल फार्म हाउस पर सुरेंद्र बजाज, लीलाधर अग्रवाल और केशव जैन ने फीता काटकर किया।

इसके बाद शोभायात्रा एसएल फार्म हाउस से प्रारंभ होकर खुर्जा-जेवर रोड, बस स्टैंड, मेन मार्केट, कुम्हारान, स्वामीपाड़ा, मेन बाजार, जाटवान, ब्राह्मण पुवैया सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस एसएल फार्म हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें अमित गोयल, दीपक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अमित, शालू अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अंशुल मंगला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed