फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mango trees cut down next to Aurangabad police station; case registered against four individuals.

Bulandshahar News: औरंगाबाद थाने के बराबर में काटे आम के पेड़, चार के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mango trees cut down next to Aurangabad police station; case registered against four individuals.
औरंगाबाद। औरंगाबाद पुलिस ने आम के पेड़ काटने के एक ही मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। इस घटना में दो सगे भाई एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। पुलिस ने दोनों एफआईआर में चार-चार आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन

लखावटी ब्लॉक के वनकर्मी चंद्रवीर सिंह ने जावेद मियां और तीन अन्य पर बगैर अनुमति आम के फलदार पेड़ काटने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर जावेद मियां, आरिफ सैफी, वकील और मुमताज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। वहीं, जावेद मियां के बड़े भाई कफील मियां ने भी छोटे भाई जावेद मियां पर मुकदमा दर्ज कराया है। कफील मियां ने आरोप लगाया कि जावेद ने फर्जी अनुमति तैयार कर बाग कटवाया है। जावेद मियां का कहना है कि उनका बड़े भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने फर्जी अनुमति तैयार करने से इन्कार किया और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस के पास अभी तक फर्जी अनुमति का कोई प्रमाण नहीं है।
विज्ञापन

आईओ रामेश्वदयाल शर्मा ने बताया कि फर्जी कागजात की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों से संबंधित कागजात मांगे हैं। वनकर्मी चंद्रवीर सिंह ने भी पुष्टि की कि उन्हें फर्जी अनुमति के कागजात नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आम के पेड़ काटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed