फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman on bike killed in collision with car; son injured.

Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान, बेटा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Woman on bike killed in collision with car; son injured.
खुर्जा। एनएच-34 पर कैलाश अस्पताल कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय शारदा देवी की मौत हो गईं।
विज्ञापन

वहीं, बाइक चला रहा उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। अलीगढ़ के जहरान गांव निवासी संदीप में बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब चल रही है।
विज्ञापन

इसी के चलते हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित पारपा गांव निवासी उनकी बहन शारदा देवी और भांजा करन बाइक पर सवार होकर शनिवार शाम को उनके घर आए थे। रविवार सुबह वह दोनों वापस हापुड़ के लिए रवाना हो गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे बहनोई पवन ने सूचना दी कि बहन और भांजे सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर खुर्जा के कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां जानकारी मिली कि हाईवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई है। फिलहाल अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed