फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lord Vishwakarma will be worshipped at more than 50 locations.

Chandauli News: 50 से ज्यादा स्थानों पर होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Thu, 17 Sep 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma will be worshipped at more than 50 locations.
पीडीडीयू नगर से विश्वकर्मा प्रतिमा ले जाते भक्त। संवाद
पीडीडीयू नगर। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। जिले में 50 से अधिक स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नगर के रेलवे परिक्षेत्र, वाहन स्टैंड, कल-कारखानों, शोरूम और आईटीआई कॉलेजों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। बुधवार को कुम्हार बस्ती से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं पंडालों तक पहुंचाई गईं।
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने देवताओं के लिए कई भव्य निर्माण किए थे। रेलवे का बड़ा क्षेत्र होने की वजह से पीडीडीयू नगर में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के डीआरएम कार्यालय, इलेक्ट्रिकल विभाग, माइक्रो, टीआरएस शेड, लोको शेड, एसएंडटी कार्यालय, कंस्ट्रक्शन, प्लांट डिपो, चालक प्रशिक्षण केंद्र, डाउन रिसीविंग यार्ड, कैरेज एंड वैगन केयर सेंटर, डाउन हंप समेत अन्य विभागों में प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो स्टैंड, कार स्टैंड और विक्रम स्टैंड के साथ जीटी रोड पर भी पूजा की तैयारी की गई है।
नगर के नई बस्ती, जीटी रोड, अलीनगर सहित विभिन्न इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहन मरम्मत केंद्र, बिजली उपकेंद्र और आईटीआई कॉलेजों में भी पूजा-अर्चना होगी। बुधवार को नई बस्ती स्थित कुम्हार बस्ती के मूर्ति कारखाने से प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। यहां से 50 से अधिक प्रतिमाएं पंडालों तक पहुंचाई गईं।

पड़ाव, दुलहीपुर, बबुरी, नियामताबाद, चंदौली, सैयदराजा, चकिया, इलिया, चहनियां सहित अन्य स्थानों पर भी पंडाल बनाकर देर शाम देवशिल्पी की प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed