{"_id":"6ab2e62da486f412db0fff1a","slug":"thieves-broke-through-the-roof-door-and-ransacked-the-liquor-shop-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155034-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छत का दरवाजा तोड़ शराब की दुकान को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छत का दरवाजा तोड़ शराब की दुकान को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन
चंदौली में शराब दुकान व्यापारी छत के हिस्से को दिखाता हुआ। संवाद
- फोटो : 1
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार की रात चोरों ने देसी शराब की दुकान को खंगाल दिया। चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और 1.10 लाख रुपये नगद, टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर ले गए। मंगलवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कुछ साक्ष्य भी जुटाए।
किदवई नगर में स्थित देसी शराब की दुकान अनुज्ञापिनी बेबी जायसवाल की बताई गई है। सेल्समैन ओंकार, अरविंद और चंद्रप्रकाश सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। इसके बाद देर रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने छत पर बने दरवाजे को तोड़ा और उसी रास्ते दुकान के अंदर प्रवेश किया।
दुकान में घुसने के बाद चोरों ने पहले नगदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद दुकान में रखा टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर भी उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। छत का दरवाजा भी टूटा हुआ था। उसने तत्काल दुकान मालिक बेबी जायसवाल और नारायण दास जायसवाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विंधेश्वर पांडेय ने बताया कि शराब की दुकान में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।