{"_id":"6aeb7a08b68e53844a0bf4eb","slug":"two-arrested-with-199-kg-explosives-from-bolero-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138556-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बोलेरो से 199 किलो विस्फोटक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बोलेरो से 199 किलो विस्फोटक समेत दो गिरफ्तार
Thu, 05 Nov 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 11 पकड़े गए आरोपी। संवाद
चित्रकूट। मारकुंडी पुलिस ने बोलेरो से 199 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह विस्फोटक मध्य प्रदेश से लाया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इससे पटाखा बनाने में इस्तेमाल करने की बात कही है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मारकुंडी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बोलेरो की जांच की गई। उसमें विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
इसमें आठ जिलेटिन (बारूद) की छड़ (वजन लगभग 199 किलोग्राम), 100 लाल रंग के फ्यूज, सात बंडल लाल रंग के तार, तीन प्लास्टिक पैकेट शामिल हैं। पुलिस ने सामग्री के कागजात मांगे, लेकिन दिखा नहीं सके। बोलेरो में हरी गोपाल मिश्रा उर्फ बबलू और पप्पू सवार थे। जांच में आरोपी गोपाल मिश्रा के बारे में पता चला है कि वह भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है।
एसपी के मुताबिक आरोपी मध्य प्रदेश के मझगवा से कुआं खोदने के लिए विस्फोटक ले जा रहे थे। इनके पास से मिला विस्फोटक पदार्थ पत्थर खदानों में पत्थर तोड़ने में प्रयोग करने वाला लग रहा है। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज गया।
विज्ञापन
-- -
मेले में बढ़ाई गई सतर्कता
चित्रकूट। दीपावली मेला शुरू होने में दो दिन शेष हैं। धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा और भरतकूप सहित अन्य कई स्थानों पर सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है।
ऐसे में पुलिस की कार्रवाई को मेले की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मेले के दौरान सभी प्रवेश मार्गों पर चेकिंग और निगरानी और सख्त की जाएगी, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन और मेले का आनंद ले सकें।