{"_id":"6a91394f32662fcfaa0730b3","slug":"police-encounter-in-deoria-notorious-criminal-manish-jaiswal-shot-in-leg-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी क्राइम: देवरिया में पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश मनीष जायसवाल के पैर में लगी गोली, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी क्राइम: देवरिया में पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश मनीष जायसवाल के पैर में लगी गोली, साथी फरार
Fri, 28 Aug 2026 01:01 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 PM IST
सार
देवरिया में पुलिस चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों से मुठभेड़ हुई। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में बदमाश मनीष जायसवाल के पैर में गोली लगी। उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र में बेलड़ाड मोड़ के पास पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक रोकने का इशारा करने पर दोनों बरहज की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान बाइक फिसलने से दोनों गिर गए। इसके बाद एक आरोपी ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनीष जायसवाल के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के मुताबिक कोतवाली पुलिस को संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी। इस पर बेलड़ाड मोड़ के पास चेकिंग शुरू की गई। इसी बीच अपाची बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और बरहज जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास मौजूद पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने आड़ लेकर खुद को बचाया और जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल आरोपी की पहचान कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास निवासी मनीष जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मनीष के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 12 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपियों की इस्तेमाल की गई सफेद रंग की अपाची बाइक, एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो कारतूस के खोखे और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है और मौके पर स्थिति सामान्य है।