{"_id":"63c590f3a5a6a267915b6554","slug":"farmer-injured-by-collision-with-bull-died-on-12th-day-etah-news-agr5605393184-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सांड़ की टक्कर से घायल किसान ने 12वें दिन तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सांड़ की टक्कर से घायल किसान ने 12वें दिन तोड़ा दम
विज्ञापन
मृतक शिवदयाल फ़ाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/मिरहची। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मुमिया खेड़ा में किसान को खेतों से लौटते समय चार जनवरी को सांड़ ने मारकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार की रात दम तोड़ दिया। वहीं सांड़ से टकराकर फिरोजाबाद का एक बाइक सवार घायल हो गया।
किसान शिवदयाल उर्फ बंटू (33) की आगरा स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। चचेरे भाई रनवीर सिंह ने बताया कि चार जनवरी को खेतों पर फसल देखने गए थे। यहां से लौटते समय सांड़ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज एटा लेकर आए। यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। वहां पर लगातार इलाज चला और रविवार को 12वें दिन मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर एटा आए और पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं थाना कस्बा मिरहची के पास सांड़ से टकराकर बाइक सवार श्याम सिंह निवासी सुजावलपुर थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद रविवार की देरशाम घायल हो गया। इसको मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।