सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: bus full of devotees collided with an electric pole while trying to save from pit

इटावा: गड्ढा बचाने के चक्कर में विद्युत पोल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बाल-बाल बचीं सवारियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Oct 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Etawah:  bus full of devotees collided with an electric pole while trying to save from pit
गड्ढा बचाने के चक्कर में बस विद्युत पोल से टकराई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर में पेट्रोल पंप के निकट पंडित जी धर्म कांटा के पास में एक बस इटावा से मोहम्मदाबाद जाते समय सड़क पर मौजूद गड्ढा बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई।
Trending Videos


विद्युत पोल टूट गया उस समय बिजली की सप्लाई चल रही थी। गनीमत रही कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बिजली विभाग के जेई मुकेश तिवारी को दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। बस के पोल में टकराते ही अंदर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में करीब 60 लोग सवार थे। बस चालक महेश चंद्र पुत्र जगदीश निवासी रोहिल्ला मोहम्मदाबाद परिचालक साथी दिलीप कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी मोहम्मदाबाद के साथ में काली वाहन मंदिर इटावा में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के बाद वापस मोहम्दाबाद जा रही थे। चालक ने बताया बस गड्ढे में गिरने से कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। नकुल कुमार और सोनू निवासी सिरोही मोहम्मदाबाद को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed