फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Number of trips for the Prayagraj-Shakoorbasti Special train increased for the Raksha Bandhan festival.

Etawah News: रक्षाबंधन पर्व पर प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन का बढ़ाया गया फेरा

Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Number of trips for the Prayagraj-Shakoorbasti Special train increased for the Raksha Bandhan festival.
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रयागराज-शकूरबस्ती के मध्य स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए हैं। यह ट्रेन 29 अगस्त को अप में और 30 अगस्त को डाउन में चलाई जाएगी। इससे रक्षाबंधन के बाद यात्रियों को वापसी में सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को प्रयागराज से रात आठ बजे चलेगी। यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर होते हुए इटावा में रात 12:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन टूंडला, अलीगढ़, दिल्ली होते हुए अगली सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04166 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को शकूरबस्ती से दोपहर 12 बजे चलेगी। यह ट्रेन इटावा में शाम 4:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस का रूट 24 सितंबर से 15 अक्तूबर तक बदला रहेगा। यह बदलाव बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए चल रहे कार्य के कारण है। पहले यह ट्रेन गोविंदपुरी, झांसी, बीना, गुना मार्ग से चलती थी। अब यह ग्वालियर, शिवपुरी और गुना मार्ग से गुजरेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed