{"_id":"659150a48a140322e20f3070","slug":"ayodhya-people-are-enjoying-seeing-the-grandeur-of-the-railway-station-only-one-gate-was-opened-on-sunday-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"AYodhya News : रेलवे स्टेशन की भव्यता देख निहाल हो रहे लोग, रविवार को खोला गया सिर्फ एक गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AYodhya News : रेलवे स्टेशन की भव्यता देख निहाल हो रहे लोग, रविवार को खोला गया सिर्फ एक गेट
Sun, 31 Dec 2023 05:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Dec 2023 05:03 PM IST
सार
नए भवन के लोकार्पण के बाद अब इस भवन में आरक्षण केंद्र, टिकट घर, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय आदि को शिफ्ट करनेे का काम जल्द शुरू होगा। अभी इसमें सुरक्षा गार्ड व सफाईकर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। इसके लिए लखनऊ से कर्मियों के आने की बाट देखी जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन के लोकार्पण के दूसरे दिन स्टेशन की भव्यता देखने लोग पहुंचे। परिवार, दोस्तों के साथ आए लोग स्टेशन की सुंदरता को निहारकर निहाल होते दिखे। लोगों ने तीन मंजिला इस भवन में बने शानदार प्रतीक्षालय, चिकित्सा बूथ, पर्यटक सहायता केंद्र, शिशु देखभाल कक्ष, रेस्टोरेंट, कार्यालयों को देखा। यहां लगे एस्केलेटर व लिफ्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र से आए एक दंपति ने इसे देश के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में एक बताया। रविवार को नए भवन में साफ सफाई के कार्य व सुरक्षा गार्डों अभाव में अभी इसे बाहर से बंद रखा गया है। सिर्फ प्लेटफार्म से अंदर जाने का एक गेट खुला हुआ है। वहीं, वर्तमान में बाराबंकी में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते अयोध्या रेलमार्ग से ट्रेनों के गुजरने की संख्या न के बराबर है, इसके चलते अभी आम यात्रियों की संख्या कम है। वहीं, अयोध्या व आसपास के लोग रविवार को इसे देखने के लिए पहुंचे। लोग यहां की खूबसूरती को अपने मोबाइल में कैद करते रहे।
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से भी खूबसूरत है अयोध्या स्टेशन
महाराष्ट्र से आए दंपति विजय सिंह व छाया सिंह भी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुंदरता को निहारते मिले। उन्होंने कहा कि बहुत खूबसूरत हैं यह स्टेशन, इसके आगे मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भी फीका पड़ रहा है। कहा कि वह देश भर में घूम रहे हैं, लेकिन इतनी बेहतरीन व सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन कही नहीं देखा। बोले, यह मोदी, योगी जी की देन है।
विज्ञापन
देश की सबसे खूबसूरत धार्मिक नगरी होने का एहसास हुआ
संत कबीर नगर से अयोध्या घूमने आए तीन दोस्त सिद्धू झा, रजत गौड़ व सूरज गुप्ता भी इस स्टेशन की अनुपम छवि देखकर निहाल हो रहे थे। बताया कि करीब दो साल बाद आ रहे हैं, अयोध्या अब बदल गई है। जैसा सुना था, उससे भी ज्यादा सुंदर पाया। कहा कि दूर से ही अयोध्या स्टेशन की बिल्डिंग देखकर लग रहा है कि जैसे कोई भव्य मंदिर है। निश्चित रूप से यहां आने वालों को प्लेटफार्म पर उतरते ही देश की सबसे खूबसूरत धार्मिक नगरी में पहुंचने का एहसास होगा।
अभी बंदर व असामाजिकतत्वों से भवन को सुरक्षित रखने के इंतजाम नहीं
बंदर व असामाजिकतत्वों से इस भवन को सुरक्षित रखने के अभी इंतजाम नहीं है। इसके चलते अभी इस भव के सभी द्वार को खोला नहीं गया है। स्टेशन अधीक्षक विजय चौबे ने बताया कि कार्यालय आदि शिफ्ट होने व अन्य स्टाफ की तैनाती होने के बाद ही इस भवन के सभी द्वार को खोला जाएगा।