फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth who went to graze oxen dies after drowning in a pond

Farrukhabad News: बैल चराने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to graze oxen dies after drowning in a pond
कमालगंज। चौकी रघुनंदनपुर में बैल चराने गया युवक तालाब में डूब गया। परिजन व ग्रामीणों ने तालाब से युवक को निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रशीदपुर निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र अंकित कुमार (18) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बैलगाड़ी लेकर निकला। वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चौकी रघुनंदनपुर स्थित तालाब किनारे पहुंचा और बुग्गी से बैलों को खोल कर चराने लगा। एक बैल चरने के दौरान तालाब के दूसरी ओर चला गया।
विज्ञापन

करीब 12:30 बजे बैल को हांकने के दौरान अंकित तालाब में डूब गया। पास में मछली पकड़ रहे किशोर ने अंकित को डूबता देखा तो गांव पहुंच कर लोगों को जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से अंकित को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक विकास पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची मां अमरावती, छोटा भाई केशव, बहन करिश्मा व अन्नू शव देख बिलखने लगें। ताऊ दिवारी लाल ने बताया कि अंकित कक्षा 12 में पढ़ाई करता था। वह घर से 12 बजे निकला था।
जहानगंज थाने से दरोगा बृजेश यादव ने परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed