{"_id":"6ac387506f192ee7f50fa8fb","slug":"durgesh-won-the-general-knowledge-competition-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673203-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुर्गेश ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुर्गेश ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मारी बाजी
विज्ञापन
धाता। धाता इंटर कॉलेज में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक के 12 विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया।
धर्मपाल सिंह इंटर कॉलेज मुबारकपुर गेरिया के छात्र दुर्गेश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज धाता की छात्रा गौरा सिंह द्वितीय रहीं।
तृतीय स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। इनमें अढौली इंटर कॉलेज के अंशु सिंह, निष्पक्ष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसंडी के युवराज और धर्मपाल सिंह इंटर कॉलेज मुबारकपुर गेरिया के आशीष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में धाता इंटर कॉलेज, रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज धाता, सरदार वल्लभ भाई पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय शुकुलपुर, अढौली इंटर कॉलेज, चौधरी रामेश्वर सिंह शिव बालक सिंह इंटर कॉलेज बेलाई, अग्रहरि इंटर कॉलेज मुबारकपुर गेरिया, धर्मपाल सिंह इंटर कॉलेज मुबारकपुर गेरिया, निष्पक्ष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसंडी, राजकीय हाईस्कूल ऐरई, गयादीन उच्च माध्यमिक विद्यालय घोसी, दिग्विजय सिंह कन्या इंटर कॉलेज आलमपुर गेरिया और कस्तूरबा विद्यालय धाता के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में शिवमणि गर्ग, मनीष कुमार और परमेश कुमार शामिल रहे।