फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity went off from evening till midnight, villagers of 150 villages were in distress.

Fatehpur News: शाम से आधी रात तक बिजली गुल, 150 गांवों के ग्रामीण बेहाल

Thu, 17 Sep 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity went off from evening till midnight, villagers of 150 villages were in distress.
असोथर। उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में इन दिनों बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। शाम छह से रात एक बजे तक होने वाली लंबी कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात में बिजली न रहने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, 24 घंटे में करीब 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खाना बनाने और खाने के समय भी परेशानी होती है। कई घरों में मोमबत्ती के सहारे खाना बनाने और खाने की मजबूरी है। रात में बिजली गुल होने पर गर्मी से बचने के लिए लोग छत पर टहलकर समय बिताते हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी वसीम अहमद, नीरज चौहान, रामकरन यादव और शंभू गुप्ता ने बताया कि शाम के समय होने वाली लंबी कटौती से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि उपकेंद्र क्षेत्र में होने वाली बिजली कटौती राधानगर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed