फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Tractor and Colonel's car collides, retired Colonel and his wife attacked after accident

फतेहपुर: ट्रैक्टर और कर्नल की कार में हुई भिड़ंत, हादसे के बाद सेवानिवृत्त कर्नल और उनकी पत्नी पर हमला

Tue, 14 Dec 2021 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Dec 2021 11:49 PM IST
सार

सदर कोतवाली के हरिहरगंज निवासी विभव मान सिंह सेवानिवृत्त कर्नल हैं। वह पत्नी रश्मि सिंह के साथ भिटौरा ओम घाट स्वामी विज्ञानानंद से मिलने जा रहे थे। सहिमापुर गांव के पास कर्नल की वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो को ओवरटेक किया तभी ट्रैक्टर से टकरा गई।

विज्ञापन
Fatehpur: Tractor and Colonel's car collides, retired Colonel and his wife attacked after accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

फतेहपुर के भिटौरा मार्ग पर सहिमापुर गांव के पास मंगलवार रात सेवानिवृत्त कर्नल की कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इसके बाद विवाद हो गया। ट्रैक्टर चालक के पक्ष से भीड़ इकट्ठा हो गई। कर्नल और उनकी पत्नी पर हमला किया गया। कर्नल की ओर से ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कर्नल और उनकी पत्नी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। सदर कोतवाली के हरिहरगंज निवासी विभव मान सिंह सेवानिवृत्त कर्नल हैं। वह पत्नी रश्मि सिंह के साथ भिटौरा ओम घाट स्वामी विज्ञानानंद से मिलने जा रहे थे। सहिमापुर गांव के पास कर्नल की वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो को ओवरटेक किया।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में साइड से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कर्नल ने चालक को रोका और हादसे का विरोध किया।  कर्नल और ट्रैक्टर चालक के बीच विवाद होने लगा। ट्रैक्टर चालक सहिमापुर गांव का ही था। गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने कर्नल के साथ मारपीट की। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। कर्नल की ओर से थाने में तीन नामजद और उनके साथियों के खिलाफ दुर्घटना के बाद मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़खानी, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  


कार्यवाहक थानाध्यक्ष उपदेश कुमार ने बताया घटनास्थल पर जांच की गई है। कर्नल की ओर से ट्रैक्टर चालक को पहले मारपीटा गया था। तभी गांव के भीड़ जुट गई और कर्नल के साथ मारपीट की है। कर्नल की ओर से  तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed