{"_id":"6ac386e82fe871e30207a901","slug":"installation-of-fire-extinguishers-and-cctv-cameras-in-pandals-is-mandatory-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673201-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पंडालों में अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पंडालों में अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी लगाना अनिवार्य
विज्ञापन
धाता। थाने में सोमवार को नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा स्थापना और विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें थानाध्यक्ष ने ने लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, बालू और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इससे किसी भी आकस्मिक घटना से समय रहते बचाव किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई मूर्ति की स्थापना उपजिलाधिकारी की अनुमति के बिना नहीं की जाएगी। मूर्ति विसर्जन नदी में करने पर भी रोक रहेगी।
विसर्जन के लिए नहर, तालाब अथवा जमीन में खोदे गए गड्ढे का प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीजे और साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित मानकों के अनुसार रखने की अपील की।
विज्ञापन
साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। बैठक में उपनिरीक्षक अनुभव वर्मा, चंदन सिंह, प्राज्वल उपाध्याय, अनुराग मौर्य, दीप नारायण यादव, दशरथ सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, कल्लू समेत ग्राम प्रधान, मूर्ति स्थापना समितियों के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।