Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Man who broke teenager's head over Rs 10 dispute gets five years' imprisonment

Fatehpur News: 10 रुपये के विवाद में किशोर का सिर फोड़ने वाले को पांच साल की कैद

Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Man who broke teenager's head over Rs 10 dispute gets five years' imprisonment
फतेहपुर। 10 रुपये के लेनदेन के विवाद में किशोर का सिर डंडे से फोड़ने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट-2 की न्यायाधीश पूजा विश्वकर्मा की अदालत ने दोषी को पांच साल की कैद और 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बिलारी गांव की है। गांव के निवासी वादी आमोद कुमार अवस्थी के मुताबिक, 13 सितंबर 2014 की शाम करीब 6:30 बजे प्राइमरी स्कूल के पास 10 रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के नीरज कुमार प्रजापति ने उनके बेटे अनुज कुमार को डंडों से पीट दिया था। हमले में बेटे का सिर फट गया और उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटी होने की पुष्टि हुई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कुल आठ गवाह पेश हुए। घायल किशोर की गवाही मामले में अहम साबित हुई। शुक्रवार को अंतिम सुनवाई के बाद अदालत ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed