{"_id":"6aa05ce611711adec1065354","slug":"power-out-in-100-homes-for-10-days-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-161978-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 10 दिन से 100 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 10 दिन से 100 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग। कस्बे में ट्रांसफार्मर जलने से पिछले 10 दिनों से करीब 100 घरों की बिजली गुल है। इससे ग्रामीणों को पानी समेत अन्य जरूरी कामों में परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम से जल्द समाधान की मांग की है।
यह ट्रांसफार्मर करीब 10 दिन पहले जल गया था। इससे बीकमपुर-शिवराजपुर मार्ग किनारे स्थित करीब 100 घरों में बिजली जाती थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी थी, लेकिन अब तक इसे बदला नहीं जा सका है। बिजली न होने से पानी की समस्या सबसे गंभीर है। ग्रामीण फिरोज को 500 मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कल्लू ने बताया कि उनके घर में सभी लोग बीमार हैं। बिजली न होने से उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं। गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। दुर्गागंज उपकेंद्र के जेई विकास कुमार ने बताया कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जिले में उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध होते ही इसे तत्काल बदलवा दिया जाएगा।