फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Surat woman dies, FIR lodged against husband and four others

Fatehpur News: सूरत में महिला की मौत, पति समेत चार पर प्राथमिकी

Thu, 13 Aug 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Surat woman dies, FIR lodged against husband and four others
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव निवासी महिला शिवानी उर्फ ननकी की सूरत में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

डिघरुवा गांव निवासी रमेश सोनकर ने बताया कि पुत्री शिवानी उर्फ ननकी की शादी छह मार्च 2024 को ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा मजरे कोंडार गांव निवासी पंकज सोनकर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और चेन की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

बाद में पंकज उसे गुजरात के सूरत ले गया। यहां 26 मई को उसकी मौत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति पंकज, ससुर शिवकुमार उर्फ शैकू, सास जगदेई और देवर सोनू के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सूरत से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed