फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   AMU ex student arrested for molesting female passenger on Humsafar Express.

Firozabad News: हमसफर एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़, आईआईटी दिल्ली का शोधार्थी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Jul 2026 12:13 AM IST
सार

महिला की चीख सुनकर पति और कोच में मौजूद अन्य यात्री जाग गए। पति ने आरोपी को दबोच लिया और सहयात्रियों के सहयोग से उसे पीटकर सुरक्षा स्क्वॉड के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
AMU ex student arrested for molesting female passenger on Humsafar Express.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमसफर एक्सप्रेस में नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही एक महिला से शनिवार देर रात छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने जमीर नगर, थाना करेली (प्रयागराज) निवासी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व छात्र और आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ शोधार्थी डॉ. अबू दरदा को गिरफ्तार किया है। घटना टूंडला स्टेशन के आसपास की होने के कारण प्रयागराज जीआरपी थाने में शून्य (जीरो) प्राथमिकी दर्ज कर मामले को टूंडला जीआरपी को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जिला सीधी की रहने वाली एक महिला अपने पति (सीआरपीएफ कर्मी) के साथ हमसफर एक्सप्रेस में नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही थीं। शनिवार देर रात करीब एक बजे जब ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी बगल वाली सीट पर सफर कर रहे सहयात्री ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला की चीख सुनकर पति और कोच में मौजूद अन्य यात्री जाग गए।
विज्ञापन


पति ने आरोपी को दबोच लिया और सहयात्रियों के सहयोग से उसे पीटकर सुरक्षा स्क्वॉड के हवाले कर दिया। टूंडला जीआरपी के थाना प्रभारी मंधीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. अबू दरदा आईआईटी दिल्ली का शोधार्थी है और पूर्व में एएमयू का छात्र रह चुका है। महिला की तहरीर पर शुरुआती प्राथमिकी प्रयागराज जीआरपी में दर्ज की गई थी, जिसे अब क्षेत्राधिकार के तहत टूंडला जीआरपी स्थानांतरित किया गया है। जीआरपी प्रभारी के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर प्रयागराज से टूंडला ला रही है। थाने में पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed