{"_id":"6af6c2081caa42cab6092231","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-hours-after-returning-to-in-laws-home-in-firozabad-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 महीने पहले हुई शादी: छह महीने रही मायके, विवाहिता जब वापस आई ससुराल; तो वहां मिली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
11 महीने पहले हुई शादी: छह महीने रही मायके, विवाहिता जब वापस आई ससुराल; तो वहां मिली मौत
Fri, 13 Nov 2026 01:23 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:23 PM IST
सार
फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र में छह माह बाद ससुराल लौटी 11 माह पहले विवाहित इलमा की कुछ घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के 12 बीघा इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका करीब छह माह से अपने मायके में रह रही थी और बृहस्पतिवार रात ही ससुराल लौटी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के 12 बीघा निवासी इलमा की शादी करीब 11 माह पहले पास में ही रहने वाले रिहान के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही किन्हीं कारणों के चलते वह पिछले छह माह से अपने मायके में रह रही थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात को ही इलमा अपने मायके से वापस ससुराल पहुंची थी। ससुराल पहुंचने के कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में इलमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
उसकी हालत खराब होते देख पति रिहान घबरा गया और तुरंत उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी ट्रामा सेंटर और मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मायके से आने के कुछ ही घंटों बाद इस तरह अचानक तबीयत बिगड़ना और मौत होना संदेहास्पद है।
विज्ञापन
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।