बेटे का खूनी गुस्सा: बेसबॉल बैट से पिता पर ताबड़तोड़ हमले, रातभर हुआ था इस बात को लेकर झगड़ा; सुबह मिली लाश
घटना के समय घर में आरोपी बेटे की पत्नी वंदना शर्मा व पिता राकेश बाबू शर्मा मौजूद थे। परिजनों की मानें तो आरोपी उपेंद्र कुछ समय पहले तक दिल्ली में नौकरी करता था, लेकिन लगभग एक माह पूर्व नौकरी छोड़कर घर लौट आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज कस्बे के अहीर टोला मोहल्ले में रविवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब पीने के आदी बेटे का पिता से विवाद हुआ तो उसने अपने 70 वर्षीय पिता की बेसबॉल बैट से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
बेसबॉल के बल्ले से किए ताबड़तोड़ हमले
घटनाक्रम रविवार दोपहर करीब 12 बजे अहीर टोला निवासी राकेश बाबू शर्मा (70 वर्ष) का अपने पुत्र उपेंद्र शर्मा पैसों को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार उपेंद्र शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर घर में आए दिन कहासुनी होती रहती थी। विवाद के दौरान गुस्से में आकर उपेंद्र ने घर में रखे बेसबॉल के बल्ले से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत राकेश बाबू शर्मा को उपचार को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक महीने से बेरोजगार था उपेंद्र
घटना के समय घर में आरोपी की पत्नी वंदना शर्मा व पिता राकेश बाबू शर्मा मौजूद थे। परिजनों की मानें तो आरोपी उपेंद्र कुछ समय पहले तक दिल्ली में नौकरी करता था, लेकिन लगभग एक माह पूर्व नौकरी छोड़कर घर लौट आया था। सूचना मिलते ही थाना सिरसागंज पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बैट बरामद कर आरोपी उपेंद्र शर्मा को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के बेटे लालजी शर्मा की तहरीर पर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दुकान की बिक्री को लेकर पिता पुत्र में चल रहा था विवाद
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि दुकान की बिक्री को लेकर उपेन्द्र आय दिन अपने पिता से झगडा करता रहता था। उपेन्द्र के पिता का कहना था कि दुकान की बिक्री होगी तो तीन हिस्से होगें लेकिन उपेन्द्र इस बात पर राजी नही था। पडोसियों ने बताया कि शनिवार की पूरी रात भी पिता पुत्र में जमकर झगडा होता रहा और सुबह फिर से दोनों में विवाद होना शुरू हो गया था।