{"_id":"6a8d416464dde759880d1627","slug":"youth-killed-after-resisting-assault-attempt-accused-arrested-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहम कातिल: ईंट से कुचला सिर, युवक की हत्या और लाश संग किया गंदा काम; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम कातिल: ईंट से कुचला सिर, युवक की हत्या और लाश संग किया गंदा काम; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Aug 2026 12:46 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:46 PM IST
सार
फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र में कुकर्म का विरोध करने पर कमल की ईंट से सिर पर वार कर हत्या करने के आरोपी आकाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, कपड़े व लोडर टिर्री बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में नग्न अवस्था में मिले कमल के शव के मामले का पुलिस ने सोमवार देररात को खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कमल के साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर गुस्से में उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ के नगला गुलरिया स्थित निर्माणाधीन मकान में रविवार को एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला केसरी निवासी कमल के रूप में हुई थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आकाश निवासी नगला गुलरिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। सोमवार देररात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सांती रोड पर छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 अगस्त की रात कमल ने उससे नगला गुलरिया तक लिफ्ट मांगी थी।
वहां पहुंचने के बाद उसने कमल के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। कमल के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर में ईंट मार दी। इससे कमल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन, उसके कपड़े और घटना में प्रयुक्त लोडर टिर्री बरामद की है।