फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 female hockey players selected in the trial.

Ghazipur News: ट्रायल में 10 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन

Thu, 13 Aug 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
10 female hockey players selected in the trial.
करमपुर के मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित जनपदीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत-
प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह की हॉकी प्रतियोगिता 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में आयोजित होगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली मंडल टीम के चयन के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से बुधवार को मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन-ट्रायल कराया गया। क्रीड़ा अधिकारी देवीप्रसाद ने बताया कि ट्रायल में कुल 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में करमपुर की प्रीति, मानसी सागर, बुलबुल गोंड़ और आंचल, भदैला की आंचल यादव, अमेदा की काजल, शहर के गोराबाजार की सपना रावत, ब्रह्मस्थान की तृप्ति कुमारी राव तथा मोहनपुरवा की अंजली और रोशनी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 अगस्त को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षक इंद्रदेव, अविनाश यादव, बृजेश कुमार और पूजा सिंह मौजूद रहीं।

करमपुर के मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित जनपदीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत-

करमपुर के मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित जनपदीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed