फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   13 wrestlers selected for the divisional trials.

Ghazipur News: मंडलीय ट्रायल के लिए 13 पहलवान चयनित

Thu, 06 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
13 wrestlers selected for the divisional trials.
नेहरू स्टेडियम​ के इंडोर हॉल में जूनियर बालकों की कुश्ती टॉयल में दांवपेंच लगाते पहलवान। स्रोत- - फोटो : Social Media
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में बुधवार को जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें फ्री और ग्रीको रोमन स्टाइल के अलग-अलग भार वर्ग में करीब 70 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 13 पहलवानों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि जूनियर वर्ग में बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय समन्वय कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त के बीच कौशांबी जनपद में आयोजित की गई है। स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में इसके जनपदीय ट्रायल के फ्री स्टाइल के 45 किग्रा भार वर्ग में रितिक यादव, 48 किग्रा भार वर्ग में अंश यादव, 51 किग्रा भार वर्ग प्रिंस सोनकर, 55 किग्रा भार वर्ग में अनुज यादव, 65 किग्रा भारव र्ग हिमांशु यादव, 71 किग्रा भार वर्ग में किशन यादव, 80 किग्रा भार वर्ग में शुभम यादव का चयन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रीको रोमन स्टाइल के 48 किग्रा भार वर्ग में आजाद कुमार भारती, 51 किग्रा भार वर्ग में आदित्य यादव, 55 किग्रा भार वर्ग में प्रेम बिंद, 65 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु यादव, 71 किग्रा भार वर्ग में अवनीश यादव और 80 किग्रा भार वर्ग में दिव्यांश राय का चयन किया गया है। सभी पहलवान आठ अगस्त को वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह नौ बजे से आयोजित मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में भरत सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, सिकंदर सोनकर, योगेंद्र सिंह यादव ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस दौरान जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव कमलेश यादव, मुमताज पहलवान, राजू यादव, ओम प्रकाश, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed