फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against five individuals including four named suspects Aanchal death case cause remains mystery

UP: आंचल मौत प्रकरण में चार नामजद समेत पांच पर FIR, कारण पर अभी बना है सस्पेंस; आरोपियों के लिए दबिश जारी

Thu, 06 Aug 2026 08:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 06 Aug 2026 08:54 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में आंचल मौत प्रकरण में पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
FIR against five individuals including four named suspects Aanchal death case cause remains mystery
चार नामजद समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर गांव में 12 वर्षीय आंचल राजभर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका के दादा की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। वहीं, जिले से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजनारायन के अनुसार मृतका के दादा शोभा राजभर की तहरीर पर उत्तरांव गांव निवासी स्वामीनाथ यादव, उनके पुत्र मैदान यादव, अनीश यादव तथा एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोप है कि बुधवार शाम आंचल राजभर अपनी बड़ी बहन चांदनी और अन्य लड़कियों के साथ घास काटने गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे आंचल की मौत हो गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद शव को टूटकर गिरे विद्युत तार के पास रखकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जबकि शरीर के कई हिस्सों पर झुलसने के निशान पाए गए हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार शाम घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहले पुलिस वाहनों को रोक लिया था। बाद में लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस वाहनों पर पथराव भी किया, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात अधिकारियों के आश्वासन और कार्रवाई के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया था। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed