फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son identifies father body clothes land dispute ongoing pickup driver suspected to have been murdered

UP: बेटे ने कपड़े से की पिता के शव की पहचान, जमीन के लिए चल रहा था विवाद; पिकअप चालक की हत्या की आशंका

Thu, 06 Aug 2026 10:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 06 Aug 2026 10:06 PM IST
सार

जिले के शारदा सहायक नहर में मिले शव की पहचान मछलीशहर निवासी अशोक पटेल के रूप में हुई। वह एक अगस्त से लापता थे। बेटे ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए बड़े पिता समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है। शव का चेहरा जला हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Son identifies father body clothes land dispute ongoing pickup driver suspected to have been murdered
नहर में मिली थी लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: महराजगंज के सदरुद्दीनपुर स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर में बुधवार शाम मिले शव की पहचान मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई हरनैया भिखारीपुर खुर्द निवासी अशोक पटेल के रूप में हुई है। शव की पहचान उनके बेटे आकाश कुमार पटेल ने कपड़ों के आधार पर की। अशोक एक अगस्त से लापता थे। परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताते हुए बड़े पिता समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान उनके पुत्र आकाश कुमार पटेल ने की है। आकाश ने बताया कि वह अपने पिता के साथ पिकअप चलाता है। परिवार का बड़े पिता से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 21 जुलाई को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अशोक को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

विज्ञापन

आकाश के अनुसार, एक अगस्त की रात वह मछलीशहर में पिकअप खाली कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता बाइक से पहुंचे और बताया कि जमीन विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुलाया है और वह वहीं से लौट रहे हैं। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। आरोप है कि उसी रात किसी व्यक्ति ने किराये के बहाने उन्हें ताल क्षेत्र में बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही फोन करने वाले का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों का आरोप है कि उसी दिन उनकी हत्या की साजिश रची गई।

दो अगस्त को मछलीशहर कोतवाली में अशोक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कार्रवाई न होने पर पांच अगस्त को आकाश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बड़े पिता समेत तीन लोगों पर पिता को गायब करने का आरोप लगाया था।

बुधवार रात महराजगंज पुलिस से सूचना मिलने पर आकाश ने शव की तस्वीर देखकर कपड़ों के आधार पर पहचान की। परिजनों का आरोप है कि शव का चेहरा किसी रसायन या तेजाब से जलाया गया प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed