फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Congress will launch a campaign in colleges to make the 'Chhatron ki Goonj' (Voice of Students) initiative a success.

Ghazipur News: छात्रों की गूंज को सफल बनाने के लिए कॉलेजों में अभियान चलाएगी कांग्रेस

Thu, 06 Aug 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Congress will launch a campaign in colleges to make the 'Chhatron ki Goonj' (Voice of Students) initiative a success.
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रयागराज में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में हुई संयुक्त मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युवा वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज का कार्यक्रम युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और पेपर लीक की घटनाओं से छात्र-युवा परेशान हैं। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय व अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं से कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई और गाजीपुर से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed