सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 Shops and 20 Huts Removed from Railway Land

Ghazipur News: रेलवे की भूमि से हटाई गईं 15 दुकानें व 20 झोपड़ियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
15 Shops and 20 Huts Removed from Railway Land
विज्ञापन
जखनिया। रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को मऊ आरपीएफ टीम ने अभियान चलाया। टीम ने भूमि पर बनी अस्थायी 15 दुकानें और 20 झोपड़ियों को हटाई गईं। कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा- तफरी रही।
Trending Videos

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दक्षिणी केबिन से लेकर उत्तरी केबिन तक रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि रेलवे की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उच्चधिकारियों के पास शिकायतें मिल रही थीं। उन्हीं निर्देशों के क्रम में जखनिया बाजार में यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया, वहां कार्रवाई की गई है। चेताया कि रेलवे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। करीब दो माह पूर्व भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जखनिया बाजार में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed