सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM Seeks Explanation from ACMO

Ghazipur News: एसीएमओ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
DM Seeks Explanation from ACMO
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंर्तविभागीय समन्वयक की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार द्वारा कार्यों की जानकारी नहीं देने पर डीएम अनुपम शुक्ला ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में वह पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिया कि आशा का भुगतान समय से किया जाए। सभी एमओवाईसी तहसील पर बीएचएनडी की बैठक करते रहे। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे। ओपीडी का संचालन तथा नियमित रूप से सीएचओ व एएनएम की उपस्थिति रहे।
Trending Videos

संबंधित चिकित्सा अधीक्षक हेल्थ वेनलेस सेंटर की क्रियाशीलता चेक करते रहें। जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क भोजन, दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घंटे रोके जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो भी शासन की योजनाएंं संचालित हैं, उनका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो। कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed