सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trailer Drags Pickup for 50 Meters on Purvanchal Expressway Driver Injured in Ghazipur

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर ने पिकअप को 50 मीटर तक घसीटा; चालक गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 14 May 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रेलर ने टक्कर मारते हुए पिकअप को 50 मीटर तक घसीटा। इस दौरान चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। 
 

Trailer Drags Pickup for 50 Meters on Purvanchal Expressway Driver Injured in Ghazipur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। धरवार कला ओवरब्रिज के पास नाशपाती लदी पिकअप को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पिकअप को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही यूपीडा की बचाव टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि पिकअप चालक बाराबंकी से नाशपाती लादकर बक्सर (बिहार) जा रहा था। धरवार कला ओवरब्रिज के पास चालक बदलने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने पिकअप में टक्कर मार दी।

घायल चालक की पहचान भावरकोल थाना क्षेत्र निवासी गुलशन पासवान के रूप में हुई है। वहीं सहचालक गुड्डू सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिंह निवासी जगदीशपुर थाना भावरकोल हादसे से पहले वाहन से उतर गया था, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में पिकअप का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही एक्सप्रेसवे का साइड डिवाइडर भी टूट गया। पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed