सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 arrested for drunk driving

Ghazipur News: शराब पीकर वाहन चलाने में 16 पकड़े

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
16 arrested for drunk driving
विज्ञापन
गाजीपुर/ बिरनो। बिरनो टोल प्लाजा के पास रविवार की रात पुलिस टीम ने ड्रंकन ड्राइविंग और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ महाअभियान चलाया। इसके तहत 16 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया। वहीं, 190 वाहनों का चालान कर 4.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Trending Videos

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाना) और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर गठित आठ टीमों ने बिरनो टोल प्लाजा पर पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों, भारी व्यावसायिक वाहनों, चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालक की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई। इस दौरान 16 वाहन चालक ऐसे मिले जो अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। इनके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले 22 वाहनों का चालान काटा गया। एमवी एक्ट की विभिन्न अन्य धाराओं जैसे बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीड और बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर 152 वाहनों का चालान किया गया। इस अभियान के दौरान 4.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आमजन यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में 10 बाइकों का चालान

कासिमाबाद। कासिमाबाद के क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार की दोपहर में चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 10 बाइक का चालान किया गया। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि के नेतृत्व में स्थानीय चौक पर एक घंटे चेकिंग अभियान चलाया गया। 10 बाइक का चालान किया गया। वाहन स्वामियों को निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने की हिदायत दी गई। क्षेत्राधिकारी ने जांच के दौरान पकड़े गए वाहन स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। कहा कि बाइक सवार हर हाल में हेलमेट लगाएं। बताया कि हाल के दिनों में जितने भी बाइक सवार लोगों की दुर्घटना में मौत हुई है या गंभीर रूप से घायल हुए हैं उनमें अधिकांश ने हेलमेट नहीं पहना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed