सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The teenager was strangled to death by his friend

Ghazipur News: दोस्त ने ही किशोर की गला दबाकर की थी हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The teenager was strangled to death by his friend
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे नीम के पेड़ से जंगली लता से लटकता शिवम खरवार (15) का शव 16 मई को मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी रवि गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीते समय दोनों की लड़ाई हुई थी और उसने शिवम की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नीम की टहनी से लटकाकर उसकी साइकिल लेकर घर चला गया था।
Trending Videos

सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि मिर्जापुर गांव स्थित एक पोखर के किनारे नीम के पेड़ की टहनी से लटकता किशोर शिवम खरवार का शव मिला था। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांच में पता चला कि शिवम की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए आरोपी ने शव को नीम की टहनी से जंगली लताओं से लटका दिया था। हत्यारोपी मिर्जापुर गांव निवासी रवि गोड़ को पुलिस टीम ने मीरपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी रवि ने स्वीकार किया कि उसकी शिवम के साथ दोस्ती थी। बीते 15 मई देर शाम दोनों गांव के एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने शराब पीया और फिर कुछ शराब लेकर गांव के पास स्थित एक पोखरी के किनारे चले गए। शराब पीते समय दोनों में गाली-गलौज होने लगी और वे आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान रवि ने शिवम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने पास स्थित नीम के पेड़ से शिवम का शव जंगली लताओं से लटका दिया, जिससे घटना आत्महत्या लगे। इसके बाद वह शिवम की साइकिल लेकर घर आ गया। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed