{"_id":"6a0b5537863506e38e056765","slug":"codeine-containing-cough-syrup-one-accused-surrenders-in-court-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152684-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडीनयुक्त कफ सिरप : एक आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडीनयुक्त कफ सिरप : एक आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। करोड़ों के कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के आरोपी झोटना निवासी और अंश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर अमित सिंह ने सोमवार को एडीजे शक्ति सिंह की अदालत में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अब तक पांच आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि समर्पण करने वाले आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी डाली जाएगी, जिससे कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा हो सके। जबकि फरार खानपुर थाना के शुभम फार्मा के प्रोपराइटर निलेश कुमार श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।।
-- -- -- -- -
छह फर्मों ने रांची से की थी कोडिन सिरप की खरीदारी
जिले की छह फर्मों ने झारखंड के हटिया, रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से 7,82,800 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदी थी। इसका अनुमानित मूल्य करीब 11.50 करोड़ रुपये है। इस मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर ब्रजेश मौर्या ने पिछले साल 23 नवंबर को अमित सिंह, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी जखनियां गोविंद (कोतवाली भुड़ुकुड़ा), निलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स शुभम फार्मा (खानपुर थाना), शुभम सिंह, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स नित्यांश मेडिकल एजेंसी (मंझनपुर, कोतवाली भुड़ुकुड़ा), दयाराम सिंह, प्रोपराइटर मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर (गोराबाजार, पीरनगर), राहुल यादव, प्रोपराइटर मेसर्स राधिका मेडिकल एजेंसी (नंदगंज) और सैदपुर स्थित मेडिकल एजेंसी संचालक सर्वांश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एसपी ने गठित की थी एसआईटी
एसपी डॉ. ईरज राजा ने एसआईटी की टीम गठित की थी। पिछले साल 13 दिसंबर को पुलिस ने सर्वांश वर्मा को गिरफ्तार किया था। पांच मई को गोराबाजार मौर्या मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर दयाराम सिंह और नंदगंज राधिका मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर राहुल यादव ने सरेंडर कर दिया था। वहीं, मंझनपुर निवासी और नित्यांश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर शुभम सिंह ने सात मई को न्यायालय में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
बड़े स्तर पर हुई थी खरीद-फरोख्त
जिले में छह फर्मों ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी की थी। आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंश मेडिकल एजेंसी ने 1,17,000 शीशियां कफ सिरप खरीदी थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राधिका मेडिकल एजेंसी ने 79,000, मौर्या मेडिकल एजेंसी ने 49,800, नित्यांश मेडिकल एजेंसी ने 2,38,000 और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50,000 शीशियां सिरप खरीदी थी। शुभम फार्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,74,000 शीशियां सिरप खरीदी। वहीं अंश मेडिकल एजेंसी ने 2024-25 में 24,000 और 2025-26 में 57,500 शीशियां खरीदी थी। स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,42,000 और 2025-26 में 50,000 शीशियां खरीदी थी।
कोडीनयुक्त कफ सिरप के आरोपी अंश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर अमित सिंह ने न्यायालय में सरेंडर किया है। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी।

Trending Videos