सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 people were caught using electricity illegally.

Ghazipur News: अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते 25 लोग पकड़े गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
25 people were caught using electricity illegally.
विज्ञापन
गाजीपुर। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच बिजली निगम के अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को नगर क्षेत्र में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 25 लोगों को अवैध तरीके से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया।

नगर के मच्छरहट्टा, प्रकाश टॉकीज, बरबरहना और रायगंज क्षेत्रों में बिजली निगम की टीम ने अचानक पहुंचकर जांच की। इस दौरान पांच उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर अवैध तरीके से विद्युत का उपभोग करते हुए मौके पर पकड़े गए। हालांकि पहली बार पकड़े गए उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए समझाकर छोड़ दिया गया। अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह ने बताया कि हाई लाइन लॉस फीडरों की लगातार निगरानी लखनऊ स्तर से की जा रही है। चोरी से एसी समेत अन्य भारी विद्युत उपकरण चलाने वाले उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है। अगर दोबारा बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शहर एसडीओ मुन्नीलाल, अवर अभियंता तपस कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed