सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike crashes into pickup truck two friends killed one injured in Ghazipur

तेज रफ्तार का कहर: खड़े पिकअप में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत; एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 24 Jun 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: बरेसर थाना क्षेत्र के बनवा नहर के पास बेकाबू बाइक पिकअप में जा घुसी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Bike crashes into pickup truck two friends killed one injured in Ghazipur
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के बनवा नहर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े आलू लदे पिकअप में मंगलवार की रात पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार शिवजी राजभर (21) और विशाल राम (20) की मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर घायल रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।


 
कैसे हुआ हादसा
मुबारकपुर जुगनू गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पुत्र शिवजी राजभर अपने दोस्त विशाल राम और शिव राजभर के साथ मुहम्मदाबाद के महरूपुर गांव गया था। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बनवा नहर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े आलू लदे पिकअप में जा घुसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही पुत्र शिवजी राजभर की मौत हो गई। वहीं, विशाल राम को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र बाराचवर ले जाया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान विशाल की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का उपचार मऊ में चल रहा है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed