सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies of electric shock while dismantling a tent.

Ghazipur News: टेंट समेटते समय करंट लगने से युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while dismantling a tent.
विज्ञापन
जमानिया। बेटाबर गांव में शादी समारोह के बाद टेंट हटाने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की जान चली गई। मंगलवार सुबह टेंट का लोहे का पोल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के कुल्हरियां गांव निवासी मृतक के चाचा योगेंद्र ने बताया कि सुरेश राजभर (22) बेटाबर गांव में आयोजित एक शादी समारोह के बाद टेंट समेटने का काम कर रहा था। सुबह करीब छह बजे टेंट का लोहे का खंभा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शादी समारोह के बाद जहां घरों में विदाई की चर्चा थी, वहीं हादसे की खबर से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed