फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   28 schools fail to meet board exam center standards.

Ghazipur News: बोर्ड परीक्षा केंद्र के मानक पर 28 विद्यालय फेल

Mon, 03 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
28 schools fail to meet board exam center standards.
जिले के 28 विद्यालय बोर्ड परीक्षा के केंद्र नहीं बन पाएंगे। किसी में चहारदीवारी नहीं है तो किसी में पर्याप्त संख्या में कक्ष और फर्नीचर नहीं है। डीएम की गठित टीम की जांच में खामियां सामने आईं हैं। टीम सोमवार को भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को सौंपेगी। जिसको जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में तीन राजकीय इंटर काॅलेज सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 196 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। डीएम की ओर से गठित टीमों ने तीनों तहसीलों ज्ञानपुर, भदोही और औराई के विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया। तीन अगस्त को टीमें शिक्षा विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि डीघ के चार, औराई, सुरियावां, अभोली और भदोही के एक-एक विद्यालय में जरूरी संसाधनों का अभाव मिला। जिसमें 20 राजकीय और आठ वित्तविहीन विद्यालय केंद्र के मानक पूर्ण नहीं मिले। इन स्कूलों में बेहतर शौचालय, विद्युतीकरण, चहारदीवारी नहीं पाई गई। किसी में भवन और फर्नीचर की स्थिति अधूरी मिली है। सीसीटीवी कैमरे और पेयजल के मानकों पर भी विद्यालय फेल साबित हो गए हैं।
विज्ञापन

तीन अगस्त को स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट गठित टीम देगी। जिसको परिषद को भेजा जाएगा। वहीं से आनलाइन केंद्र का निर्धारण किया जाएगा। अंशुमान, डीआईओएस ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनने के लिए कक्ष संख्या, परीक्षा कक्ष, बाउंड्री वॉल, पेपर स्ट्रांग रूम, गेट, दुरुस्त खिड़की, डबल लॉकर वाली आलमारी, एक्टिवेशन, डीवीआर, सीसीटीवी, रिकॉर्डर, राउटर, मॉनिटर, हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed