फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Godsara defeated Raghunathpur 3-0 to secure a spot in the next round.

Ghazipur News: गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

Mon, 03 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Godsara defeated Raghunathpur 3-0 to secure a spot in the next round.
जीवपुर गांव में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
जमानिया। जीवपुर स्थित खेल मैदान पर शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रथम ग्रामीण स्तरीय सीनियर मिनी पोल फुटबॉल प्रतियोगिता में गोड़सरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। एकतरफा मुकाबले में गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहले हाफ में दोनों पक्षों को गोल करने के कई बेहतरीन मौके मिले, लेकिन डिफेंडरों और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के चलते मध्यांतर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में गोड़सरा की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। मैच के 62वें मिनट में बेहतरीन तालमेल की बदौलत पहला गोल दागकर गोड़सरा ने 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खिलाड़ियों के बढ़े आत्मविश्वास के साथ गोड़सरा ने 74वें मिनट में दूसरा और 78वें मिनट में तीसरा गोल कर मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।
साथ ही 3-0 से पिछड़ने के बाद रघुनाथपुर ने वापसी के काफी प्रयास किए, लेकिन गोड़सरा के मजबूत रक्षाक्रम ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया।
इस रोमांचक मैच का आंखों देखा हाल मिथिलेश सिंह ने सुनाया, जबकि बिट्टू सिंह ने मैच में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाजसेवी बबलू यादव मिट्ठू, राजेश, आशीष, अभिषेक, अमन, आर्यन, शिवम, शुभम, लक्की, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed