{"_id":"6a6fa47e7b650e10b80318b9","slug":"work-on-constructing-six-drains-along-nh-24-has-begun-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-157312-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एनएच-24 के किनारे छह नाले बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एनएच-24 के किनारे छह नाले बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
जमानिया के गरूआमकसूदपुर गांव के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाया जा रहा नाला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर 50 लाख की लागत से छह नालों का निर्माण शुरू हो गया है। इससे जल्द ही जलभराव की समस्या समाप्त होगी और यातायात को अधिक सुरक्षित व सुगम होगा।
हालही में इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे के किनारे नालों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। अभी 56 किलोमीटर लंबे गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर नाले का निर्माण चल रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि नाला निर्माण का प्रस्ताव 2025 में मंत्रालय को भेजा गया था, इसे अप्रैल में मंजूरी मिली।
अबतक समुचित जलनिकासी व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी हाईवे पर जमा हो जाता था। इससे न सिर्फ सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होती थी, बल्कि यातायात भी बार-बार प्रभावित होता था।
विज्ञापन
नालों के निर्माण से वर्षा का पानी तेजी से बाहर निकल सकेगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता बनी रहेगी और हादसों की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने इस परियोजना को अगले छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।