{"_id":"6a6cfd9884e96591800fef7e","slug":"5-mm-of-rain-in-half-an-hour-temperature-dropped-by-3-degrees-25-roads-waterlogged-30-drains-choked-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157222-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आधे घंटे में हुई 5 मिमी बारिश, 3 डिग्री गिरा\nतापमान, 25 सड़कें जलमग्न, 30 नाले चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आधे घंटे में हुई 5 मिमी बारिश, 3 डिग्री गिरा तापमान, 25 सड़कें जलमग्न, 30 नाले चोक
विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार में सड़क पर जलजमाव के बीच गुजरते बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सावन के दूसरे दिन शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे हुई महज पांच मिमी मानसूनी बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शहर की करीब 25 छोटी-बड़ी सड़कें जलमग्न हो गईं।
30 से अधिक छोटे-बड़े नालों के चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर पालिका ने इस वर्ष करीब आठ करोड़ रुपये खर्च कर 27 बड़े और 52 छोटे नालों की सफाई कराने का दावा किया था, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश में दावों की हकीकत सामने आ गई। कई स्थानों पर लोग खुद डंडे से नालों का जाम खोलते नजर आए, जबकि जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रास्ता बदलकर आवागमन करना पड़ा।
शहर के रेलवे स्टेशन समेत लंका, मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज, आमघाट, ददरीघाट, सकलेनाबाद, महुआबाग, विकास भवन, झुन्नूलाल चौराहा, चीतनाथ, शास्त्रीनगर, बड़ीबाग, रौजा और पुलिस लाइन समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में देर तक पानी भरा रहा। इससे बाजारों में आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम जरूर सुहाना हो गया। बृहस्पतिवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहा,जो शुक्रवार को बारिश के बाद गिरकर 33 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।