फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50% construction of foot overbridge at Audhihar Junction completed

Ghazipur News: औड़िहार जंक्शन पर 50 प्रतिशत पूरा हुआ फुट ओवरब्रिज का निर्माण

Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
50% construction of foot overbridge at Audhihar Junction completed
गाजीपुर। औड़िहार जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का कार्य 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आठ महीने से पांच करोड़ की धनराशि से औड़िहार जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि निर्धारित समयावधि में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।औड़िहार जंक्शन पर पहले से एक फुट ओवरब्रिज मौजूद है। लेकिन, यात्रियों की भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से औड़िहार जंक्शन पर एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आवागमन करने में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं औड़िहार जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि मार्च 2027 तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed