फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   How can I play in the month of Sawan, the dark clouds have gathered, my love...

Ghazipur News: कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया बदरिया घिर आइल सजनी...

Tue, 11 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
How can I play in the month of Sawan, the dark clouds have gathered, my love...
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से शहर के गोलाघाट स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर के सभागार में रविवार की देर शाम कजरी गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने कजरी सुनाकर श्रोताओं को अपने सुर, लय एवं ताल पर झूमने के लिए बाध्य कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोक गायिका शांभवी उपाध्याय ने कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घिर आइल सजनी और अरे रामा भिंगेले मोरी चुनरिया, बदरिया बरसे रे हरि सुनाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। राजूजी मौर्य ने श्याम नहीं घर आए, पानी बरसन लागे ना सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। वर्तिका पांडेय ने हरे रामा कृष्ण बने मनीहारी, पहिन के सारी ना एवं राजेश निराला ने सखिया सावन बहुत लुभावन सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। अंकित आर्या ने छोटकी ननदी के बात ना सहाई, हो जाई लड़ाई पिया ना प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

राजन तिवारी ने पिया मेहंदी लिया दा मोतीझील से, जाके साइकिल से ना और अनीता यादव ने गए मथुरा से श्याम नहीं आए, जीया घबराए सखी ना सुनाकर प्रशंसा अर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने झूला पड़ गइले अमवा की डाल पर और गायत्री साहू ने झूला झूले महादेव सुनाकर श्रोताओं को प्रभावित किया।
इसके अतिरिक्त संजू पांडेय, चिंता यादव एवं नीतू यादव की भी प्रस्तुति सराहनीय रही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं खुशी चौधरी, यशस्विनी पांडेय और आर्या राय की शिव वंदना से हुआ। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कलाकारों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक संगीता त्रिपाठी एवं रागिनी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव हीराराम गुप्त, संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी, डाॅ. संतोष सिंह, डाॅ. संजय राय, डाॅ.रामनारायण तिवारी, साक्षी सक्सेना, अरुण कुमार तिवारी, संतोष तिवारी, आनंद प्रकाश अग्रवाल, आनंद तिवारी आदि उपस्थित थे। आभार शैलेंद्र तिवारी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed