फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No warning sign was in place; three Kanwariyas were injured after falling into a ditch.

Ghazipur News: नहीं लगा था सांकेतक, गड्ढे में गिरकर तीन कांवड़ियां घायल

Tue, 11 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
No warning sign was in place; three Kanwariyas were injured after falling into a ditch.
खानपुर। थाना क्षेत्र के बिहारीगंज-सिधौना मार्ग पर पुलिया की मरम्मत के दौरान छोड़े गए गड्ढे के पास संकेतक नहीं होने से रविवार की रात बाइक सवार तीन कांवड़िया उसमें गिर गए। हादसे में तीनों घायल हो गए, जबकि एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई मनीष शुक्ला ने बताया कि तीनों आजमगढ़ के देवगांव से मार्कंडेय महादेव धाम दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के चौकी खैरा निवासी संजीव कुमार (25) पुत्र जियालाल अपने साथी दीपांशु तिवारी और गुलशन तिवारी निवासी हैबतपुर, थाना देवगांव के साथ बाइक से मार्कंडेय महादेव धाम जा रहे थे। बिहारीगंज-सिधौना मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचने पर सड़क पर बना गड्ढा दिखाई नहीं देने से बाइक अनियंत्रित होकर उसमें जा गिरी। हादसे में संजीव कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि दीपांशु और गुलशन भी घायल हो गए। साथ चल रहे लोगों ने घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला। तीनों का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed