सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A flood of devotees surged into Sonwal Buddha Vihara

Ghazipur News: सोनवल बुद्ध विहार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A flood of devotees surged into Sonwal Buddha Vihara
सोनवल प्रियदर्शी बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा मनाते लोग-संवाद
विज्ञापन
सुहवल। सोनवल स्थित प्रियदर्शी बुद्ध विहार में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भगवान बुद्ध के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने पंचदीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया। श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और विश्व शांति, करुणा तथा समता की कामना की। मुख्य अतिथि उमाशंकर कुशवाहा ने बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मानव जीवन के दुःखों के निवारण का सरल और व्यावहारिक मार्ग दिखाया। अहिंसा, करुणा, मध्यम मार्ग और सत्य को जीवन का मूल आधार बताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, धनंजय मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, रविकांत, राजनारायण, दर्शन यादव, शिवपूजन, सूबेदार श्रीराम सिंह, ग्राम प्रधान आशुतोष मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया।
Trending Videos

भगवान बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक
मरदह। स्थानीय कुशवाहा बस्ती में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और समरसता बढ़ाने का आह्वान किया। पूरी बस्ती बुद्धं शरणं गच्छामि के जयकारों से गूंज उठी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा, नगीना मौर्य, संदीप, संजय, डॉ. बृजेश, सचिन, राहुल, अमन, शिवराज, शुभम, अमित, जितेंद्र, अशोक मौर्य, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान बुद्ध को किया याद

बिरनो। क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा के आवास पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा, अवधेश राजभर, विश्वप्रकाश अकेला, गुलाब कुशवाहा, लहजु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed