सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari Simultaneous Raids 61 Locations Linked Phatak Residence Raided in Search of Afsa in Ghazipur

Mukhtar Ansari: मुख्तार गैंग के 61 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, अफसा की तलाश में फाटक आवास पर दबिश; कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में आईएस-191 गैंग के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू की। मुख्तार अंसारी के करीबियों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस इन इनपुट्स के आधार पर आगे और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

Mukhtar Ansari Simultaneous Raids 61 Locations Linked Phatak Residence Raided in Search of Afsa in Ghazipur
मुख्तार अंसारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: गाजीपुर जिले में सोमवार को पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन वज्र चलाया। इस दौरान 61 गैंग सदस्यों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


पुलिस ने करीब दो दर्जन संदिग्ध सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह संयुक्त कार्रवाई मोहम्मदाबाद, भांवरकोल, करंडा, जंगीपुर और सदर कोतवाली थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई, जिससे गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान गैंग से जुड़ी अवैध संपत्तियों, आर्थिक स्रोतों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अहम दस्तावेज और सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस इन इनपुट्स के आधार पर आगे और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

एसपी की अगुवाई में 12 टीमें मैदान में
पूरे अभियान की कमान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने खुद संभाली। उनके नेतृत्व में 12 विशेष टीमें गठित की गईं, जो देर रात तक संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं। पुलिस का फोकस गैंग के फरार सदस्यों और उनके फाइनेंशियल नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

अफसा की तलाश में फाटक आवास पर दबिश
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस ने फरार 50 हजार की इनामी अफसा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए मोहम्मदाबाद स्थित फाटक आवास पर भी छापा मारा। हालांकि वह हाथ नहीं लगीं। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर भी पुलिस पहुंची और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक सिंगतुल्लाह अंसारी से पूछताछ की गई।

अभी और तेज होगा अभियान
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऑपरेशन वज्र अभी शुरुआती चरण में है। जल्द ही गैंग से जुड़े अन्य फरार सदस्यों, बेनामी संपत्तियों और सहयोगियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed