{"_id":"69c431ec8558c706fd0b95fc","slug":"a-spark-from-a-short-circuit-reduced-50-bighas-of-wheat-crop-to-ashes-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149472-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शाॅर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से 50 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शाॅर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से 50 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
मुहम्मदपुर कुसुम गांव में गेहूं की फसल में लगी आग। संवाद
- फोटो : वारिशगंज स्थित पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाने के लिए खड़े वाहन।
विज्ञापन
गंगौली। मुहम्मदपुर कुसुम गांव में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे खेतों के बीच लगे बिजली के खंभे पर तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की तैयार खड़ी फसल में आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों एवं ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी फेंकने के साथ लाठी-डंडे से पीटकर दोपहर तीन बजे आग पर काबू पाया।
सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर न पहुंचने से नाराज किसान मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। तहसीलदार कौशल चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर और आश्वासन देकर शाम 4:30 बजे धरना समाप्त कराया।
टिकैत किसान नेता ललन सिंह यादव ने बताया कि मुहम्मदपुर कुसुम गांव के सिवान में विद्युत शॉर्ट सर्किट से किसानों की फसल में आग लगी। इस घटना में ललन चौहान, जोखू चौहान, बिगन चौहान, राघुराई चौहान, अमरजीत चौहान, धनेश्वरी चौहान, अरविंद चौहान, रघुनंदन चौहान, विनोद चतुर्वेदी, मालती देवी, मुन्नी देवी, वीरेंद्र चौहान, ओम प्रकाश चौहान, रामकरण चौहान, घूरा चौहान, रामबरन चौहान, रामशीष चौहान, सदानंद चौहान सहित करीब 150 किसानों की 100 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई।
उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों और किसानों ने खुद ही मिट्टी, पानी और लाठी-डंडों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना पर प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया और क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण मुरारी मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार ने नाराज किसानों को समझाकर मामला शांत कराया। लेखपाल कृष्ण मुरारी ने बताया कि 50 बीघा से अधिक फसल के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
तीन झोपड़ियां जलकर नष्ट
मरदह। थाना क्षेत्र के घरिहां गांव निवासी किसान अशोक यादव के खेत में गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन मंडा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों और किसानों के आग पर काबू पाने से पहले ही फसल जलकर राख हो गई। गांव के वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सिवान के खेतों से अचानक तेज धुआं उठता दिखाई दिया। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीन मंडा गेहूं की फसल जल चुकी थी।
सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सोनू शर्मा ने क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को भेज दी है। इधर, वैदवली गांव में 440 वोल्ट विद्युत तार में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। पीड़ित हरिकेश राजभर, त्रिभुवन राजभर और जितेंद्र राजभर की झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान और करीब 20 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। क्षेत्रीय लेखपाल संजय गुप्ता ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को भेज दी गई है।
Trending Videos