सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Miscreants Set Fire to Hut; Cash Destroyed

Ghazipur News: मनबढ़ों ने झोपड़ी में लगाई आग, नगदी जलकर नष्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Set Fire to Hut; Cash Destroyed
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के कछुहरा गांव में भूमि विवाद में मनबढ़ों ने बुधवार को एक परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी। इस घटना में शादी के लिए रखा सामान और पांच हजार नकदी जलकर नष्ट हो गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
Trending Videos

गांव निवासी पप्पू राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के दिनेश यादव, कार्तिक यादव और अंशू यादव से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि बुधवार की दोपहर इन लोगों ने उनके परिवार को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने झोपड़ी व पुआल में आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि आग में पांच हजार नगदी सहित अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed