सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A year after its construction, the Ayushman Arogya Mandir has not been handed over.

Ghazipur News: निर्माण के एक साल बीते पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहीं किया गया हैंडओवर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A year after its construction, the Ayushman Arogya Mandir has not been handed over.
वसीला गांव में बदहाल आयुष्मान आरोग्य मंदिर के गेट पर लगा ताला। संवाद - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाती यूपीडा की टीम। स्रोत यूपीडा
विज्ञापन
मनिहारी। विकासखंड क्षेत्र के वसीला गांव में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण के एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद स्टाफ की नियुक्ति और विभागीय प्रक्रिया पूरी न होने से केंद्र बंद पड़ा है, इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
Trending Videos

गांव के लोगों को बुखार, खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज, बच्चों तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं के टीकाकरण सहित प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इसके लिए मंदिर का निर्माण करवाया गया। लेकिन भवन तैयार होने के बावजूद इसका संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन बनकर तैयार हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक किसी भी कर्मचारी या स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति नहीं हुई। केंद्र के आसपास झाड़ियां और पेड़-पौधे उग आए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि विशेषकर रात के समय किसी के बीमार होने पर काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूर होकर दूरदराज के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भवन अभी तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। हैंडओवर होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधान अभय सिंह रिंकू ने संबंधित विभाग से जल्द भवन हैंडओवर कराकर मंदिर का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed